अर्थ : घर, गृहस्थी आदि की या कोई काम चलाने की चीज़ें।
उदाहरण :
स्थानांतरण के बाद मुझे सामान ठीक करने में समय लग गया।
पर्यायवाची : असासा, बोरिया बिस्तर, माल-असबाब, सम्भार, साज सामान, साज-ओ-सामान, साज-सामान, साज़ सामान, साज़-सामान, साज़ो सामान, साज़ो-सामान, साज़ोसामान, साजो सामान, साजो-सामान, साजोसामान, सामान
अर्थ : धन-दौलत और जायदाद आदि जो किसी के अधिकार में हो और जो ख़रीदी और बेची जा सकती हो।
उदाहरण :
उसने कड़ी मेहनत करके अत्यधिक संपत्ति अर्जित की।
पर्यायवाची : अमलाक, आस्ति, ईशा, ईसर, ऐश्वर्य, ऐसेट, जमीन जायदाद, जमीन-जायदाद, ज़मीन जायदाद, ज़मीन-जायदाद, जायदाद, जोग, दौलत, धन-संपत्ति, धन-सम्पत्ति, पण, परिसंपद, प्रॉपर्टी, माल, मालमता, योग, राध, संपत्ति, संपदा, सम्पत्ति, सम्पदा, सम्भार
अर्थ : एक स्थान पर उपस्थित एक से अधिक मनुष्य, पशु आदि जो एक इकाई के रूप में माने जाएँ।
उदाहरण :
खेतों को पशुओं का समुदाय तहस-नहस कर रहा है।
पर्यायवाची : अवली, खेढ़ा, गण, गुट, गुट्ट, ग्रुप, घटा, जंतु समूह, जन्तु समूह, जात, झँडूला, झुंड, झुण्ड, दल, निकर, निकुरंब, निकुरम्ब, पलटन, पल्टन, फ़ौज, फौज, बेड़ा, माल, यूथ, वृंद, वृन्द, संकुल, संघात, सङ्कुल, सङ्घात, समुदाय, समूह, सम्भार, स्कंध, स्कन्ध